राज्य के अंदर यात्रा पर 14 दिन क्वारंटाइन की बाध्यता समाप्त
शनिवार को कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने झारखंड के अंदर यात्रा करने पर अपने कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए 14 दिनों के क्वारंटाइन की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। शनिवार को कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर में राज्य सरकार द्वारा क्वारंटाइन नियमों में किए गए संशोधन का हवाला दिया गया है। बशर्ते कर्मचारियों को वापस आकर आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर कर्मचारी तत्काल ड्यूटी ज्वांइन कर सकेगा। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें पूर्व के क्वारंटाइन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। एसिम्टोमैटिक होने पर कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों को स्वत: पूर्व में जारी नियमों का अनुपालन करना होगा। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने फिर से कर्मचारियों को हिदायत दी है कि अनाधिकृत रूप से सामूहिक जुटान से बचे। इसके अलावे दूसरे राज्यों की यात्रा के लिए अब कर्मचारियों ो आइएल-1 स्तर के अधिकारी से अनुमति लेने की भी आवश्यकता नहीं है। इसके अलावे कर्मारियों को अब 14 दिनों के होम क्वारंटाइन की भी जरूरत नहीं है यदि वे वैद्य रूप से किसी सामूहिक जुटान में शामिल हुए हैं।