Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की जम्बो जेट कमेटी, बनाए गए 144 पदाधिकारी

congress. कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बिजय खां ने कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी की घोषणा की। कमेटी में कुल 144 पदाधिकारी शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 12:18 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की जम्बो जेट कमेटी, बनाए गए 144 पदाधिकारी
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की जम्बो जेट कमेटी, बनाए गए 144 पदाधिकारी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बिजय खां ने कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी की घोषणा की। कमेटी में कुल 144 पदाधिकारी शामिल हैं। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के सात महीने बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा करके बिजय ने बहुत लोगों को साधने की कोशिश की है।

loksabha election banner

जिला कमेटी में नौ वरीय उपाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 14 वरीय महामंत्री, 36 महामंत्री, 41 सचिव, 19 संगठन सचिव, आठ कार्यकारिणी सदस्य और 19 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। साकची स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिजय खां ने कहा कि जिला कमेटी में काम करने वाले लोगों का स्वागत है। जो लोग छूट गए हैं वे अपना प्रस्ताव दें, उनका नाम दूसरी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के लिए संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 18 प्रखंड अध्यक्ष, 35 थाना क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष, 221 पंचायत कमेटी के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। 18 प्रखंडों में संयोजक के रूप में 18 नेताओं की नियुक्ति कर दी गई है। जनसंपर्क अभियान पूरी गति से चल रहा है। पत्रकार वार्ता में उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के को-चेयरमैन कमल किशोर अग्रवाल, संजय सिंह आजाद व ब्रजेंद्र तिवारी भी मौजूद थे।

जमशेदपुर लोस क्षेत्र से लड़ेंगे डॉ. अजय : एक सवाल के जवाब में बिजय खां कहा कि डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कार्यकर्ता हाईकमान से डॉ. अजय को जमशेदपुर से टिकट देने की मांग करेंगे।

सरकार बनाएगी कांग्रेस : कमल किशोर

कांग्रेस के उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के को-चेयरमैन कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त वापसी करते हुए गठबंधन की सरकार बनाएगी।

टाटा मोटर्स के यूनियन नेता कांग्रेस कमेटी में शामिल: जिला कांग्रेस कमेटी में शहर के दर्जन भर इंटक नेताओं को स्थान मिला है। जिसमें मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आरएन सिंह, अशोक उपाध्याय व कमेटी मेंबर मनोज सिंह का नाम शामिल है। इसमें मनोज सिंह को जिले में कांग्रेस का उपाध्यक्ष व मीडिया प्रवक्ता बनाया गया है जबकि आरएन सिंह व अशोक उपाध्याय को जिला सचिव का पद मिला है। ऐसे ही टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन से सुरेंद्र कुमार, चंद्रमौली मिश्र, चंद्रभान सिंह, रामाश्रय प्रसाद, ज्योतिष यादव, बीडी गोपालकृष्णा आदि इंटक नेताओं को शामिल किया गया है।

नितेश बने जिला उपाध्यक्ष

टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज को जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस उपलक्ष्य पर गुरुवार शाम यूनियन कार्यालय में कमेटी मेंबर मंगल महतो, आरके सिंह, जेपी लेंका सहित अन्य ने नितेश राज को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर अभिनंदन किया। इस मौके पर नितेश राज ने कहा कि जिला अध्यक्ष विजय खां ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे निर्वहन करेंगे।

मनोज बने कांग्रेस के उपाध्यक्ष

प्रदेश इंटक के संगठन सचिव व युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री तथा टेल्को के निवासी मनोज कुमार सिंह को जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष बिजय खां ने गुरुवार को पदाधिकारियों की घोषणा की और सूची जारी की। मनोज सिंह के मनोनयन पत्र में कहा गया है कि वे कई संस्थाओं का संचालन करते हैं व कांग्रेस में मनोज की अच्छे संगठनकर्ता के रूप में पहचान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.