Move to Jagran APP

सरायकेला-खरसावां जिले में 1397 राशन कार्ड की जांच, 599 रद्द

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अब तक 1397 राशन कार्डों की जांच की गई जिसमें से कुल 599 राशन कार्डों को रद्द किया जा चुका है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 02:29 PM (IST)
सरायकेला-खरसावां  जिले में 1397 राशन कार्ड की जांच, 599 रद्द
सरायकेला-खरसावां जिले में 1397 राशन कार्ड की जांच, 599 रद्द

सरायकेला, जासं।  कोल्‍हान के सरायकेला-खरसावां जिले में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार अब तक 1397 राशन कार्डों की जांच की गई जिसमें से कुल 599 राशन कार्डों को रद्द किया जा चुका है। 

loksabha election banner

 जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सुषुप्त राशन कार्ड एवं फर्जी राशन कार्डों की जांच करते हुए अपात्र राशन कार्डधरियों के राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया गया है ताकि आवेदित योग्य लाभुकों को राशन कार्ड का लाभ दिया जा सके। डीएसओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में फर्जी यूआइडी से बने 14336 फर्जी राशन कार्ड तथा 2606 सुषुप्त कार्ड है, जिसे निरस्त करने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि इन राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने  बताया कि एक ही आधार संख्या से दो भिन्न राशन कार्डों में राशन सामग्री का उठाव करने वाले कार्डधरियों की सूची विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

 किस प्रखंड में कितने फर्जी राशन कार्ड

उन्होंने  बताया कि जिले के सरायकेला प्रखंड में 1040 फर्जी राशन कार्ड, खरसावां प्रखंड में 1435, कुचाई प्रखंड में 1451, गम्हरिया प्रखंड में 859, राजनगर प्रखंड में 1599, चांडिल प्रखंड में 2258, नीमडीह प्रखंड में 1667, ईचागढ़ प्रखंड में 1253 व कुकड़ु प्रखंड में 623 तथा सरायकेला नगर पंचायत में 265 व अदित्यपुर नगर निगम में 1880 फर्जी राशन कार्ड हैं। 

इतने कार्डधारियों ने छह महीने से नहीं उठाया सामान

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विगत छह महीने से अधिक अवधि से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले सुषुप्त कार्डधारियों की संख्या 2606 है जिसमें सरायकेला प्रखंड में 205, खरसावां प्रखंड में 96, कुचाई प्रखंड में 533, गम्हरिया प्रखंड में 317, राजनगर प्रखंड में 213, चांडिल प्रखंड में 344, नीमडीह प्रखंड में 119, ईचागढ़ प्रखंड में 89 व कुकड़ु प्रखंड में 56 तथा सरायकेला नगर पंचायत में 13 व अदित्यपुर नगर निगम में 621 कार्डधरी शामिल हैं। 

जांच के लिए शिक्षकों की प्रतितनयुक्ति 

डीएसओ ने बताया कि राशन कार्डों की जांच के लिए सभी जन वितरण प्रणाली दुकान पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले में कुल 2606 अपात्र राशन कार्ड एवं पिछले छह महीने से खाद्यान्न उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा अब तक 1397 अपात्र राशन कार्डों की जांच की गई है। जिसमें अब तक कुल 599 राशन कार्डों को रद्द किया जा चुका है। फर्जी राशन कार्डों से 378 सदस्यों का नाम हटाया गया तथा 42 राशन कार्ड के सदस्यों का आधार सुधर किया गया है। शेष कार्य जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.