महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों पर जारी वाट्सएप नंबर पर 12 शिकायतें आई
108 मामले सामने आए हैं जिसमें जमशेदपुर रांची और गिरीडीह में सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। जमशेदपुर में 12 गिरीडीह में 18 और रांची में 28 मामले सामने आए।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीजीपी के आदेश पर महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ मामले को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक वाट्सएप नंबर जारी किए गए थे। इसके बेहतर रिस्पांस सामने आए हैं।अब तक राज्य में 108 मामले सामने आए हैं जिसमें जमशेदपुर, रांची और गिरीडीह में सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। जमशेदपुर में 12, गिरीडीह में 18 और रांची में 28 मामले सामने आए। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में दो-दो मामले सामने आए। पूरे राज्य में 108 मामले की शिकायत दर्ज की गई। गौरतलब हैं जमशेदपुर में महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों के खिलाफ 9508280796 वाट्सएप नंबर जारी किए गए थे। नोडल अधिकारी सीसीआर डीएसपी अरविद कुमार और महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी कुमारी बनाए गए हैं। डीजीपी ने नशा का कारोबार रोकने के लिए एक से 14 नवंबर तक पूरे राज्य में नशा के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी तरह अवैध शराब और नशा सामग्री की बिक्री अगर किसी थाना क्षेत्र में होती हैं तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी। बाइकर्स गैंग जो उत्पात मचाते है। ऐसे मामलों को देखने के लिए डीएसपी को कहा गया हैं। बाइकर्स गैंग और नशेडियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो थानेदार और डीएसपी पर कार्रवाई होगी।