कोल्हान में 11 दंत चिकित्सक नियुक्त,अब सीएचसी-पीएचसी में भी इलाज
कोल्हान प्रमंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसके जिलों मे 11 दंत चिकित्सक की पदस्थापना की गई है।
जेएनएन,जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले उन लोगों के लिए जिनके लिए दंत चिकित्सक की सेवा मिलना सपना था। लंबे इंतजार के बाद कोल्हान में 11 दंत रोग चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले में चार, पश्चिमी सिंहभूम में तीन व सरायकेला-खारसावां जिले में चार शामिल हैं। सरकार ने राज्य में दंत चिकित्सकों की कमी को लेकर प्रथम चरण में कुल 85 चिकित्सकों की बहाली की है। विभाग ने इनका अधिसूचना जारी कर दी है। इससे मरीजों को फायदा यह होगा कि उन्हें इलाज के लिए शहर नहीं आना होगा। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी दंत रोग विशेषज्ञ तैनात होंगे। फिलहाल मरीजों को जमशेदपुर के एमजीएम या फिर खासमहाल स्थित सदर अस्पताल आना पड़ता है। इससे उन्हें समय के साथ पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अब समय के साथ पैसे की बर्बादी भी नहीं होगी।
इन चिकित्सकों की हुई नियुक्त
पूर्वी सिंहभूम जिला
- चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. झूलन दास।
- धालभूमगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. स्मिता गुप्ता।
- मुसाबनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अंजली।
- पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शशि।
पश्चिमी सिंहभूम
- बड़ाजामदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. दीप्ती सक्सेना।
- चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुजाता महतो।
- चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में दीक्षा सिंघल।
सरायकेला-खरसावां
कुचाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूजा सामंता।
- चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. आनंद शिदें।
- गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रविदीता रानी।
- राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूजा बंछोड़।