Move to Jagran APP

Jagran Film Festival: 23-25 Aug तक 10वां जागरण फिल्म फेस्टिवल जमशेदपुर में

जमशेदपुर में जागरण फिल्म फेस्टिवल का आगाज 23 अगस्त से होगा। पीजेपी सिनेपोलिस में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 03:32 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 10:38 AM (IST)
Jagran Film Festival: 23-25 Aug तक 10वां जागरण फिल्म फेस्टिवल जमशेदपुर में
Jagran Film Festival: 23-25 Aug तक 10वां जागरण फिल्म फेस्टिवल जमशेदपुर में

जमशेदपुर, जासं।  दैनिक जागरण एक बार फिर अपने पाठकों-शहरवासियों के लिए चुनिंदा फिल्मों का गुलदस्ता लेकर आ रहा है। जागरण फिल्म फेस्टिवल की दसवीं कड़ी की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। रजनीगंधा के सहयोग से 25 अगस्त तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े फिल्मोत्सव का आयोजन बिष्टुपुर स्थित पीजेपी सिनेपोलिस, पीएंडएम हाइटेक सिटी सेंटर मॉल में होगा। हर बार की तरह इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी। 

loksabha election banner

23 अगस्त को फिल्मोत्सव का उद्घाटन शाम छह बजे होगा, जिसमें समारोह के बाद 6.45 बजे से पहली फिल्म 'ताशकंत फाइल्स' होगी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री पर आधारित है। चूंकि इस बार महोत्सव का कंट्री फोकस अर्जेंटीना है, लिहाजा इसमें अर्जेंटीना की कई फिल्में दिखाई जाएंगी। पहले दिन का अंतिम शो अर्जेंटीना की फिल्म 'द आइरिश प्रिजनर' का होगा। दूसरे दिन 24 अगस्त को फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 9.20 बजे से होगा, जिसमें अनिल कपूर व माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'रामलखन' होगी। उस दिन विश्वस्तर पर प्रशंसित व पुरस्कृत कई फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें बांग्लादेश की फिल्म 'हसीना', बांग्ला फिल्म 'विडोस ऑफ वृंदावन', हिंदी की 'तुम्बाद', 'बंकर' व 'शिनाख्त' शामिल है। अंतिम दिन की पहली फिल्म निर्देशक तनुजा चंद्रा की 'ए मानसून डेट होगी, जबकि इसके बाद 'चिंटू का बर्थडे' के अलावा लघु फिल्म 'मील', 'आपके आ जाने से', 'द वाल', 'आखिरी सलाम', 'कोटा फैक्ट्री' के साथ निर्देशक जेघम इमाम की 'नक्काश', निर्देशक किरीट खुराना की 'टी फॉर ताजमहल' और अंतिम फिल्म निर्देशक शाद अली की 'सूरमा' होगी। 

ऐसे उठा सकते फिल्मोत्सव का लुत्फ

जागरण फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश की अनुमति सिर्फ बालिग को होगी, 18 वर्ष से कम उम्र के लोग ना आएं। फिल्म देखने के इच्छुक लोग 'बुक माइ शो' में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, लेकिन इसमें 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा प्रवेश पास डिमना रोड, मानगो स्थित दैनिक जागरण कार्यालय से सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए आप सुब्रतो से फोन नंबर 8429020955 पर संपर्क कर सकते हैं। 

मोबाइल फोन पर खुद करें रजिस्ट्रेशन

जागरण फिल्म फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए आप घर बैठे पास प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने मोबाइल  पर 'बुक माइ शो' एप में जाना है। उसमें 'जमशेदपुर' क्लिक करना है। इसके बाद 'जागरण फिल्म फेस्टिवल' पर क्लिक करना है। इसके लिए 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन कराकर तीनों दिन सभी फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। 

इन फिल्मों का होगा प्रदर्शन

23 अगस्त

समय : फिल्म : निर्देशक : अवधि

  • शाम 6.45 बजे : ताशकंत फाइल्स : विवेक अग्निहोत्री : 124 मिनट
  • रात 9.15 बजे : द आइरिश प्रिजनर : कार्लोस जॉरेगुलाजो व मार्सेला सिल्वा : 100 मिनट

24 अगस्त

  •  सुबह 9.20 बजे : मिसिंग जॉनी : जी हुआंग (ताइवान) : 104 मिनट
  • दोपहर 11.20 बजे : द रॉयल पैलेट : टीवीएफ सीरीज :
  •  दोपहर 12.25 बजे : मास्टर क्लास बाइ टीवीएफ सीरीज :
  •  दोपहर 1.10 बजे : राम लखन : सुभाष घई : 174 मिनट
  •  शाम 4.15 बजे :  हसीना, ए ग्रेट डॉटर्स टेल : पिपलू खान (बांग्लादेश) : 72 मिनट
  • शाम 5.35 बजे : विडोज ऑफ वृंदावन : ओनिर : 20 मिनट
  •  शाम 6.05 बजे : तुम्माद : राही अनिल बर्वे व आदेश प्रसाद : 104 मिनट
  • रात 8.00 बजे : बंकर : जुगल राजा : 77 मिनट
  • रात 9.20 बजे : शिनाख्त : प्रज्ञेस सिंह : 40 मिनट

25 अगस्त

  • सुबह 11 बजे : ए मानसून डेट : तनुजा चंद्रा : 21 मिनट
  • सुबह 11.35 बजे : अभिनेता मनोज पाहवा व सीमा पाहवा से संवाद
  • दोपहर 12.50 बजे : चिंटू का बर्थडे : देवांशु सिंह व सत्यांशु सिंह : 44 मिनट
  • दोपहर 2.20 बजे : मील : अभिरूप बासु : 12 मिनट
  • दोपहर 2.31 बजे : आपके आ जाने से : शशांक भारद्वाज व सुमित सोडानी : 22 मिनट
  • दोपहर 2.49 बजे : द वाल : रुस हान : 16.12 मिनट
  • दोपहर 3.02 बजे : आखिरी सलाम : डॉ. शाद : 11 मिनट
  • दोपहर 3.18 बजे : कोटा फैक्ट्री : सौरभ खन्ना : 60 मिनट
  • शाम 4.40 बजे : नक्काश : जेघम इमाम : 100 मिनट
  •  शाम 6.30 बजे : टी फॉर ताजमहल : किरीट खुराना : 104 मिनट
  • रात 8.24 बजे : सूरमा : शाद अली : 131 मिनट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.