Move to Jagran APP

weather update : न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की हुई वृध्दि, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी निजात

शहर के पारा में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। जमशेदपुर में दस दिन पूर्व न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन अब घटकर 10 डिग्री सेल्सियस आ गया है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:45 PM (IST)
weather update : न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की हुई वृध्दि, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी निजात
न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की हुई वृध्दि, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी निजात

जमशेदपुर : शहर के पारा में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। दस दिन पूर्व न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन अब घटकर 10 डिग्री सेल्सियस आ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ सकता है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को 9.9 डिग्री सेल्सियस था। यानी 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जतायी गई है।इसके बाद 22 जनवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

loksabha election banner

अगले सात दिन तक छाए रहेगा कोहरा

अगले सात दिन तक शहर का न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कनकनी बरकरार रहेगा। वहीं, सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर सुबह व देर रात में गाड़ी चलाते समय विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। साथ ही, अस्थमा, एलर्जी व हृदय रोगियों की परेशानी भी बढ़ सकती है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

18 जनवरी - 10.0 - 25.0

19 जनवरी - 14.0 - 26.0

20 जनवरी - 16.0 - 27.0

21 जनवरी - 14.0 - 28.0

22 जनवरी - 12.0 - 27.0

23 जनवरी - 12.0 - 27.0

24 जनवरी - 12.0 - 26.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.