घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
संवाद सूत्र विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा के पुरनापानी गांव में अधेड़ विधवा आदिवासी महिला द
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 08:33 PM (IST)
संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : प्रखंड के भेलवारा के पुरनापानी गांव में अधेड़ विधवा आदिवासी महिला दशमी हांसदा का शव घर बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए उसे हजारीबाग भेज दिया गया है। घटना सोमवार रात की बताई जाती है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। उसका छोटा बेटा गणेश हसंदा पत्नी के साथ ससुराल पनिमाको में रहता है। बड़ा बेटा मुंबई में काम करता है उसकी पत्नी सास से के साथ रहती थी। महिला की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसपर हमला किया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें