खैरा व इचाक में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
संसू टाटीझरिया जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दोपह
संसू, टाटीझरिया : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दोपहर बाद खैरा पहुंचे। जहां भाजपा के कार्यकर्ता और गांव की महिलाएं,बच्चे व पुरुष उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। लगभग एक बजे से लोग अपने चहेते मुख्यमंत्री को देखने के लिए खड़े थे। स्वागत करने वालों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष एमके पाठक, डीएन सिंह, राजकुमार सिंह, उपेन्द्र पांडेय, बद्री साव, जीतन साव, अशोक कुमार, प्रवील प्रसाद, शंकर वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं इचाक में इचाक के मंगुरा करियातपुर करीब ढाई बजे पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया। वे दारु प्रखंड के झुमरा होते हुए सीधे महावीर स्थान चौक मंगुरा पहुंचे। जहां बरकट्टा विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।