भाजपा के चलंत कार्यालय का स्वागत
बरही : भाजपा का चलंत कार्यालय का बरही में स्वागत किया गया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी व
बरही : भाजपा का चलंत कार्यालय का बरही में स्वागत किया गया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी व भाजपा नेत्री साबी देवी मौजूद थी। वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष मोती लाल चौधरी ने बताया कि बरही प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीणों के द्वारा जन समस्याओं का कई आवेदन प्राप्त हुए, जिसे भाजपा के चलंत कार्यालय में जमा करा दिया गया। वहीं भाजपा नेत्री साबी देवी के द्वारा अनुमंडल परिसर बरही में सोलर जलमीनार लगवाने, शौचालय बनवाने के लिए आवेदन दिया गया।
वहीं जवाहर घाटी में प्राय: दुर्घटनाएं व लूट-पाट की घटना होती रहती है। इसको लेकर साबी देवी ने पूरे घाटी में एलईडी लाइट लगवाने की मांग की है।
मौके पर भाजपा साबी देवी, विधानसभा विस्तारक पुष्कर ¨सह, बरही पूर्वी मुखिया छोटन ठाकुर, बरही मंडल अध्यक्ष पश्चमी हरि गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गिरी, बरही पूर्वी मंडल महामंत्री कमल शंकर पंडित, रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रयाग रजक, रमेश प्रसाद चंद्रवंशी, बीरेंदर कुमार यादव, चुरामन रजक आदि कई लोग मौजूद थे।