Move to Jagran APP

सेकेंड लीड - मतदाता जागरूकता रैली निकाल वोट करने की अपील

चरही चुरचू प्रखंड क्षेत्र के सभी आठ पंचायतों में चुरचू बीडीओ नीतू सिंह की अगुआई में वोट की अपील की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:32 AM (IST)
सेकेंड लीड -   मतदाता जागरूकता रैली निकाल वोट करने की अपील
सेकेंड लीड - मतदाता जागरूकता रैली निकाल वोट करने की अपील

चरही : चुरचू प्रखंड क्षेत्र के सभी आठ पंचायतों में चुरचू बीडीओ नीतू सिंह की अगुआई में वोटरों को जागरूक कर अपना मतदान करने की अपील की जा रही है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों, स्वास्थ्य समूहों, आंगनबाड़ी और कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को चरही पंचायत के मंडा टांड से एक जागरूकता रैली निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। कई स्लोगनों के साथ लोगों को आगामी 6 मई को होने वाले आम चुनाव में अपने वोट का प्रयोग निर्भीक होकर करने की अपील की गई। नारे लगाते हुए समूह की महिलाओं ने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान करें। किसी के बहकावे में आए बिना अपना कीमती वोट को देने हेतु अपने बूथ पर पहुंचे। लोकतंत्र के इस महान पर्व में वोट करने के बाद ही कोई काम के बारे में सोचे। चरही के बाद पंचायत के सरबाहा गांव जाकर ग्रामीण महिला-महिला पुरुषों को वोट देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। चुरचू बीडीओ नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुरचू प्रखंड क्षेत्र में कुल 54 बूथ के लिए 11 सेक्टर और 5 कल्सटर बनाए गए हैं। सभी बूथ मॉडल बूथ होंगे। जहां वोटरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान दिया गया है। दिव्यांग और वृद्ध वोटरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड की महिला प्रमुख आनुक्षी देवी ने लोगों से अपने कीमती वोट को नि: स्वार्थ रूप से करने की अपील की। मौके पर मुखिया महादेव सोरेन,पंचायत सचिव भीम मिस्त्री, द्वारिका ठाकुर, मनीष कुमार, सिकंदर महतो, ललिता देवी, निरंजन महतो, नीलम सिंह, पूनम कुमारी, भारती देवी, सपना सिन्हा, सुनीता देवी, नरेंद्र कौर, गुड़िया कुमारी, नए वोटर युवाओं को जागरूक करने वाले छात्र अभिजीत कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

loksabha election banner

बीडीओ ने कहा: चुरचू बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह ने दैनिक जागरण अखबार द्वारा चलाए जा रहे'पहला मुद्दा पहला वोट'अभियान को सराहना की। आगे कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व को मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान काफी सराहनीय है।वोटर जागरूक होकर अपना प्रतिनिधि चुन सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.