वोट फॉर नेशन, वॉक फॉर नेचर
हजारीबाग कनहरी हिल की वादियों में वोट फॉर नेशन वॉक फॉर नेचर कार्यक्रम में बड
हजारीबाग : कनहरी हिल की वादियों में 'वोट फॉर नेशन, वॉक फॉर नेचर' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कनहरी इको क्लब, हजारीबाग-दी फाईनेस्ट सिटी एवं स्वीप, हजारीबाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों तक मतदान करने की अपील पहुंचाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक समाहर्ता कीर्तिश्री ने कहा कि लोगों के मतदान करने से ही अपना लोकतंत्र मजबूत होगा। निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होकर अपना उम्मीदवार चुनना सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नैतिक मतदान से ही हमारी संसदीय प्रणाली को और सु²ढ़ किया जा सकता है। इस मौके पर मौजूद उप जनसंपर्क निदेशक, हजारीबाग ने विस्तार से चर्चा की कि क्यों आखिर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं में है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है। लिहाजा हमारा दायित्व बनता है कि अपने लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करें।
कनहरी ईको क्लब के सचिव मृत्युंजय शर्मा ने नेचर वॉक के दौरान कनहरी हिल्स के वृक्षों की प्रजातियों का विवरण दिया एवं उपस्थित लोगों के प्रश्नों का जवाब दिए। इस मौके पर पर्यावरण एवं प्रकृति के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए भराजो गांव, टाटीझरिया की संस्था 'छोटी पहल' हजारीबाग की युवाओं की संस्था 'समाधान' एवं नेचर जर्नलिज्म के लिए पत्रकार मुरारी सिंह को सम्मानित किया गया।