Move to Jagran APP

अभियंता शिरोमणि ने विश्व में भारत का बढ़ाया था मान

संवाद सहयोगी हजारीबाग अभियंता शिरोमणि विश्वेसरैया की जयंती रविवार 15 सितंबर को अभियंता

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:50 PM (IST)
अभियंता शिरोमणि ने विश्व में भारत का बढ़ाया था मान
अभियंता शिरोमणि ने विश्व में भारत का बढ़ाया था मान

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : अभियंता शिरोमणि विश्वेसरैया की जयंती रविवार 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले के अभियंताओं ने अभियंत्रण के दिशा में उनके योगदान को स्मरण किया और उनकी अद्वितीय प्रतिभा को नमन किया। समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया था। आयोजक पथ निर्माण विभाग था और संचालन सहायक अभियंता बालकृष्ण टुडू कर रहे थे। विश्वसरैया के तस्वीर पर माल्र्यापण और पुष्प अर्पित कर अभियंता दिवस समारोह प्रारंभ किया गया। मुख्य अभियंता सेवानिवृत अमरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें अद्वितीय और अभियंत्रण का गुरु बताया। कहा कि निर्धन परिवार से होने के बावजूद वे मैसूर राजा के सहयोग से पढ़ाई पूरी की और देश को कई नई परियोजनाओं को पूरा कर विश्व में भारत का मान भी बढ़ाया। कहा कि उनकी प्रसिद्धी विदेशों में भी थी। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल टूनटून सिंह ने उनके संस्मरण पर प्रकाश डाला। जल बचाने की वकालत करते हुए विश्व सरैया जी की दूर²ष्टि बताया। अंग्रेज काल में घटित एक सच्ची घटना का भी संक्षिप्त रुप से विवरण दिया। बताया कि रेल में सफर करने के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें भारतीय और काला जैसे कई शब्द बोलकर अपमान कर रहे थे। लेकिन वह शांत रहे, अचानक वे उठे और रेल की जंजीर खींच दी। जंजीर खींचने पर उन्हें अंग्रेजों ने और भी भला बूरा कहा, गार्ड ने भी दुत्कारा, जब वे बोले की दौ सौ मीटर आगे रेल की पटरी टूटी है, उनकी बातों को मजाक बनाते हुए जब लोग उनके बताए गए स्थान पर गए तो सूचना सही पाया। जब अंग्रेजों ने उनका नाम पूछा तो वे बोले मैं इंजीनियर विश्वसरैया हूं। इस तरह के कई संस्मरण अभियंताओं ने बताया। मौके के पर अध्यक्षीय भाषण अरुण कुमार राणाकार्यपालक अभियंता एनएच पथ प्रमंडल हजारीबाग ने दिया। समारोह में राकेश कुमार सेवा निवृत कार्यपालक अभियंता जल पथ प्रमंडल हजारीबाग, राहुल कुमार मालतो, सहायक अभियंता जल पथ प्रमंडल बरही, रविकांत अभियंता बीएसएनएल, नवल किशोर तकनीकी सलाहकार ग्रामीण विकास ग्रामीण कार्य विभाग, इबरार अहमद, सहायक अभियंता लघू सिचाई विभाग, ग्रिरेंद्र शर्मा कनीय अभियंता, चंद्रमोली झा, पथ प्रमंडल, रामाकांत भगत, जल पथ, राकेश मल्होत्रा, लाला कुमार, प्रदीप तिर्की पीएचडी, ग्रेबियल चौडे, एसडीओ भवन, दिनेश अधीक्षण अभियंता भवन अंचल, रांची सहित अन्य उपस्थित थे। सेवानिवृत चार अभियंताओं को सम्मान

loksabha election banner

समारोह में सेवानिवृत हो चुके चार अभियंताओं को सम्मानित किया गया। इनमें सेवा निवृत मुख्य अभियंता अमरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार व अन्य है। इन्हें श्रीफल, शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सम्मान से गदगद अभियंताओं ने इस परंपरा को आगे ले जाने की वकालत की। कहा कि इस विशेष दिवस पर यह सम्मान मिलेगा यह मेरे जीवन के लिए विशेष क्षण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.