बड़कागांव में निकाली गई कलश यात्रा
बड़कागांव (हजारीबाग) माता दुर्गा के सप्तमी रूप कात्यानी की पूजा को लेकर बड़कागांव में अ
बड़कागांव (हजारीबाग) : माता दुर्गा के सप्तमी रूप कात्यानी की पूजा को लेकर बड़कागांव में आश्विनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू की गई, जो कोरियाडीह, कृषक चौक, गोविद टोला, गौरव बाजार, लोहार टोला, अंबेडकर मोहल्ला होते हुए पुन: दुर्गा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का नेतृत्व
समिति से अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने किया। मौक पर सचिव रामधनी महतो, कोषाध्यक्ष लालमणि महतो, संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, उप संरक्षक डॉ. बालेश्वर महतो, निदेशक शशि कुमार मेहता, उपाध्यक्ष हिमाचल कुमार, सुजीत कुमार, उपसचिव सरोज कुमार, सनी कुमार, मनोरंजन मंत्री देवेंद्र कुमार, किशोर कुमार, जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री जयराज महतो, राकेश कुमार रंजन आदि मौजूद थे।