Move to Jagran APP

महाअष्टमी की पूजा करने दुर्गा मंडपों में उमड़े श्रद्धालु

संसू टाटीझरिया(हजारीबाग) महाअष्टमी पर शनिवार को प्रात से ही माता दुर्गा की अष्टम रूप की पूजा अर्चना हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
महाअष्टमी की पूजा करने दुर्गा मंडपों में उमड़े श्रद्धालु
महाअष्टमी की पूजा करने दुर्गा मंडपों में उमड़े श्रद्धालु

संसू, टाटीझरिया,(हजारीबाग) : महाअष्टमी पर शनिवार को प्रात: से ही माता दुर्गा की अष्टम रूप महागौरी की पूजा-अर्चना करने भक्त दुर्गा मंडप पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कोरोना संकट में शारीरिक दूरी का पालन किया। महाअष्टमी पूजन के दौरान मंडप में जय माता दी के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा। माला, फूल, नारियल, फल, ईख एवं अन्य प्रसाद की बिक्री खूब हुई। कोरोना संकट एवं प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड के टाटीझरिया, झरपो और कोल्हू में प्रतिमा स्थापित कर सादगी पूर्ण माहौल में पूजा की गई। बता दें कि टाटीझरिया का दुर्गोत्सव 1981 से मनाया जा रहा है। यहां की आस्था और परंपरा अटूट है। नवरात्र के दौरान यहां आस्था का सैलाब उमड़ता है। पूरा क्षेत्र भक्तिभाव में विभोर होता है। प्रखंड के डहरभंगा, बौधा, बेरहो, होलंग, धरमपुर, डुमर, बेडम, मुरुमातु, केसडा, गोधिया, घुघलिया, खंभवा, बांडीह, अमनारी, टाटी, मुरूमातु समेत अन्य जगहों से लोग यहां पहुंचते हैं। टाटीझरिया के अलावा प्रखंड के झरपो में 1995 एवं कोल्हू में 2008 से दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है। हर वर्ष पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी बनाई जाती है। इसमें ग्रामीण युवक बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.