Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में टावर से गिरने से झारखंड के 2 मजदूरों की मौत Hazaribagh News

ट्रांसमिशन लाइन में काम करने वाले हजारीबाग विष्णुगढ़ निवासी 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा और गिरिडीह सरिया निवासी 30 वर्षीय तेजो महतो की टावर से गिरकर मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 01:53 PM (IST)
महाराष्ट्र में टावर से गिरने से झारखंड के 2 मजदूरों की मौत Hazaribagh News
महाराष्ट्र में टावर से गिरने से झारखंड के 2 मजदूरों की मौत Hazaribagh News

हजारीबाग, जेएनएन। महाराष्ट्र के नागपुर में टावर से गिरने पर झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गई हैं। हादसे का शिकार हुए मजदूर हजारीबाग और गिरिडीह निवासी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम में यह हादसा हुआ है। ट्रांसमिशन लाइन में हजारीबाग विष्णुगढ़ निवासी 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा और गिरिडीह सरिया निवासी 30 वर्षीय तेजो महतो काम करते थे। टावर पर चढ़ने के दौरान ही हादसा हुआ। टावर से गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना महेश विश्वकर्मा के घर मिलने पर कोहराम मचा है।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.