Move to Jagran APP

हजारीबाग के चरही घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत-कई घायल Hazaribagh News

Jharkhand. बिहार शरीफ से रजरप्पा पूजा करने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 02:26 PM (IST)
हजारीबाग के चरही घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत-कई घायल Hazaribagh News
हजारीबाग के चरही घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत-कई घायल Hazaribagh News

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग जिले के एनएच 33 चरही घाटी में बुधवार की सुबह बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सिटी राइड बस में सवार होकर लोग बिहार के बिहार शरीफ से पूजा करने रजरप्पा जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें मौके पर ही 2 महिला समेत तीन की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है।

loksabha election banner

हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह घटना के बाद मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की वजह चालक का नशे में होना बताया जा रहा है। मृतकों में दनियावां नालंदा के रंजीत कुमार, किमी देवी और पिंकी देवी शामिल हैं।

सभी बिहार शरीफ पटेल नगर निवासी 3 वर्षीय बच्चे कारू पिता ललित कुमार के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बस में 50 से अधिक संख्या में लोग सवार थे। घायलों के मुताबिक चालक ने शराब पी रखी थी। कई बार मना करने के बावजूद चालक ने वाहन की गति सीमा को कम नहीं किया। तेज गति होने के कारण गाड़ी  घाटी में डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रीना सिन्हा, 30 वर्षीय मालती देवी और 34 वर्षीय संतोष कुमार को रांची रेफर किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.