Move to Jagran APP

जनता को बरगला रहा है विपक्ष : साहू

बरही : बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरही प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम मे

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:31 PM (IST)
जनता को बरगला रहा है विपक्ष : साहू
जनता को बरगला रहा है विपक्ष : साहू

बरही : बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरही प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच झारखंड भूमि अधिग्रहण बिल का जोरदार समर्थन किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष महावीर साहू ने कहा कि विपक्षी झूठ बोलकर जनता को बरगलाना बंद करें। विपक्ष के लोग झारखंड के विकास में बाधा डाल रहे हैं। जमीन मालिक को आठ माह में मुआवजा दिया जाएगा।

सरकार कृषि योग्य जमीन नहीं ले रही है। सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव ने कहा कि विपक्ष झूठा प्रचार करना बंद करें, उक्त बिल से विकास को गति मिलेगी। बिल पास होने पर यहां कई प्रकार के उद्योग लगेंगे और बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम मंडल अध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता व संचालन महामंत्री सिकंदर राणा ने किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नई गति और नए आयाम के साथ आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कतरियार, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, प्रखंड महामंत्री सिकंदर राणा, प्रभु गोप, छट्ठू गोप, रघुनंदन गोप, पुष्कर ¨सह, जिला कार्यकारिणी सदस्य होरिल ¨सह, युवा नेता मोती ¨सह, महेंद्र केशरी, मो. वारिस, नवल किशोर ¨सह, मुखिया छोटन ठाकुर, मनोज ¨सह, गो¨वद राम, गोपाल कुमार साहू, लालेश साहू, आरके प्रियदर्शी, ललिया देवी, समीना परवीन, सुरेश कुमार शर्मा, जमुना प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र गंझू, अरुण कुमार, मंजू कुमारी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.