आने वाला समय झाविमो का : मलिक
हजारीबाग : राज्य की राजनीति में आने वाला समय झारखंड विकास मोर्चा का होगा। जिस प्रकार से राज्य के युव
हजारीबाग : राज्य की राजनीति में आने वाला समय झारखंड विकास मोर्चा का होगा। जिस प्रकार से राज्य के युवा व छात्र पार्टी से जुड़ रहे हैं उससे यही लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पुन: एक बार राज्य की कमान संभालेंगे। ये बातें झाविमो नेता मुन्ना मल्लिक ने कही। वे होटल ¨डग डौंग में आयोजित झाविमो के मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए झाविमो के साथ जुडें। इससे पूर्व मुन्ना मल्लिक ने झाविमो में शामिल होनेवाले अमित कुमार व अन्य लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रमेश कुमार हेम्ब्रम ने किया। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जफरूल्ला सादिक, ताहिर हुसैन, मुख्तार अहमद, मो. फिरोज व मो. गालिब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।