कृषि चौपाल में योजनाओं का लें लाभ
विष्णुगढ़ : प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में 3 दिवसीय कृषि चौपाल की शुरूआत बुधवार से की गई है। मौके पर
विष्णुगढ़ : प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में 3 दिवसीय कृषि चौपाल की शुरूआत बुधवार से की गई है। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी लुईस टोप्पो ने कहा कि कृषि चौपाल कार्यक्रम के सहारे सरकार की योजनाओं का लाभ आपके दरवाजे तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका आप सब अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
प्रखंड प्रमुख अशोक गुप्ता सहकारिता पदाधिकारी अमिय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी नकूल मोदी, पौधा संरक्षण अधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय मुखिया रामचंद्र यादव, सुधीर राय, उपस्थित थे। उन्होंने खासकर खरीफ फसल के संबंध में जानकारी देते बीच उपचार के तरीके बताए। किसानों को खरीफ फसल की बुआई से लेकर इसकी कटाई तक की जानकारी विस्तार से दी गई। पशुपालन के तरीके और इससे होने वाले फायदे को बताया गया। मौके पर किसानों को जांच के लिए मिट्टी के नमूने लेने की बात कही। चौपाल में मिट्टी जांच रिपोर्ट भी किसानों को सौंपा गया।