स्वेता ने ली भू-रैयतों की सुध
केरेडारी : पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और विधायक निर्मला देवी के जेल में होने के बावजूद उ
केरेडारी : पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और विधायक निर्मला देवी के जेल में होने के बावजूद उनकी बड़ी बेटी अंबा प्रसाद उर्फ स्वेता बड़कागांव विधानसभा के सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। बुधवार को देर शाम तक वे केरेडारी के चट्टीबारीयातु कोल माइंस के तहत विस्थापित हो रहे सैकड़ों परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना।
वे बड़कागांव और केरेडारी की जनता से मिलीं और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित है। जब मैं विधानसभा सत्र के दौरान मां निर्मला देवी से मिलने गई तो मां ने कहा कि बेटी अभी बुरा वक्त चल रहा है, जल्द ही अच्छे दिन आएंगे। ईश्वर पर अपनी आस्था बनाए रखो। मौके पर अनिरुद्ध कुमार, धीरेंद्र साव, विस प्रतिनधि र¨वद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मनोज ¨सह, पवन साव, फैलुन अंसारी, सुखदेव साव, नरेश साव, इलियास अंसारी, र¨वद्र पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।