झारखंड के हजारीबाग में स्टील प्लांट में सुपरवाइजर की मौत Hazaribagh News
Jharkhand. हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में एक हाइवा की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 12:19 PM (IST)
चरही (हजारीबाग), जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में एक हाइवा की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना लगभग सुबह तीन बजे की है। बताया जाता है कि 15 मायल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट के अंदर सुपरवाइजर राजकुमार प्रजापति एक हाइवा की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। वे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। कंपनी का मालिक अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें