मवि सेलहारा के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चौपारण मध्य विद्यालय सेलहारा के बच्चों एवं शिक्षकों ने रविवार को राजगीर नालंदा खंडहर का भ्रमण किया।
चौपारण: मध्य विद्यालय सेलहारा के बच्चों एवं शिक्षकों ने रविवार को राजगीर, नालंदा खंडहर एवं पावापुरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने राजगीर का गर्म कुंड, जापानी मंदिर, पहाड़ पर स्थित बौद्ध मंदिर, विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का खंडहर, पावापुरी का जल मंदिर सहित कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों को देखा। रोपवे को देखकर बच्चे काफी रोमांचित थे। बच्चों ने पर्वतारोहण का भी मजा लिया। स्टेट रिसोर्स पर्सन-सह-शिक्षक जनार्दन वर्मा ने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों को बहुत लाभ होता है, जिस चीज के बारे में पुस्तकों में पढ़ते हैं उसे प्रत्यक्ष रुप से देखने से ज्यादा एवं स्थायी रूप से सीखते हैं। प्रभारी प्र.अ. रामखेलावन रविदास ने कहा कि भ्रमण से बच्चे काफी खुश हुए। शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, रामखेलावन रविदास, विजय कुमार, विजय प्रसाद, रामचंद्र साहु, राकेश कुमार सिंह, डैजी कुमारी, रंगिना सिंह बच्चों के साथ गए थे।