दुर्गापूजा व छठ को ले दुरुस्त किए जा रहे स्ट्रीट लाइट
संवाद सहयोगी हजारीबाग दुर्गा पूजा व छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा निगम क्ष
संवाद सहयोगी हजारीबाग : दुर्गा पूजा व छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा निगम क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई से लेकर बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जहां दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ सफाई की जा रही है, वहीं शहर की स्ट्रीट लाइट्स को दुरूस्त करने का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर प्रभारी हेड जमादार दीपक गोस्वामी एवं सफाई पर्यवेक्षक चुम्मू राम की अगुवाई में सफाईकर्मियों की विशेष टीम का गठन किया गया है। नगर आयुक्त ने निर्देश पर सफाई अभियान को समय सीमा के अंदर पूरा करना है। साथ ही दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर की सभी स्ट्रीट लाइट़्स को भी दुर्गा पूजा के पूर्व दुरूस्त किया जाना है। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइट्स व उसके खराब होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करने की अपील की गई है। जबकि सफाई अभियान के तहत वर्तमान में तालाबों में किनारे से जलकुंभियों को हटाया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन के समय में उग आई झाड़ियों व अन्य जंगलों को काट कर साफ किया जा रहा है। ताकि छठ महापर्व के अवसर पर लोग तालाबों में भगवान भाष्कर को अर्ध्य दे पाएं। गौरतलब है कि वर्तमान में शहर के सभी तालाब एवं झील जलकुंभियों से पटा हुआ है। ऐसे में छठव्रतियों के लिए अर्ध्य देना एक बड़ी समस्या होगी।