Move to Jagran APP

बरही चौक का नामकरण अटल चौक करने की मांग

चौपारण : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर से पूरा प्रखंड शोक में डूब

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 06:19 PM (IST)
बरही चौक का नामकरण अटल चौक करने की मांग
बरही चौक का नामकरण अटल चौक करने की मांग

चौपारण : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर से पूरा प्रखंड शोक में डूब गया है। हर गांव में शोकसभा कर लोगों ने उन्हें याद किए।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय स्वत: स्फूर्त बंद रहे। बाजारों से रौनक गायब रही। विशेषकर भाजपाइयों ने उनकी याद में शोकसभा का आयोजन किया। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहु व दर्जनों अन्य ने देश को जोड़ने वाले बरही चौक का नामकरण अटल चौक करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। इस मांग को जनसमर्थन मिलने लगा है। प्रखंड के बसरिया, चौपारण समेत कई स्थलों पर भाजपा ने शोकसभा किया। मण्डल भाजपा ने बीस सूत्री भवन में अटल जी श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन करते हुए मण्डल अध्यक्ष राजेश सहाय ने उनके निधन को राष्ट्र और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता उदय सिन्हा और अर्जुन साव ने अपने संबोधन मे उन्हें महान नेता, कुशल प्रशासक और कोमल हृदय कवि बताया। बीस सुत्री अध्यक्ष परमेश्वर साहू ने कहा कि देश ने महान सपूत खो दिया। श्रद्धांजलि सभा मे महामंत्री मुकेश सिन्हा, राजेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, युगेश ¨सह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिष सिन्हा अरविन्द कुमार ¨सह, किसान मोर्चा अध्यक्ष निर्मल प्रसाद, बबलू सिंह, रामाधीन पाण्डेय, सुधीर कौशल, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, शंकर दास, अनुज कुमार सिह, ब्रह्मदेव साव, रामदेव राणा, बिरेन्द्र सिह, कामेश्वर पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित हुए। सभा के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.