एससी मोर्चा 21 को मनाएगा स्थापना दिवस
हजारीबाग : रविवार को झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा की बैठक के बी सहाय पार्क
हजारीबाग : रविवार को झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा की बैठक के बी सहाय पार्क में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जनवरी को संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम जन विकास केंद्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 9 जून 2018 को राज्य में अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग हेतु धरना देने का एलान किया गया। साथ ही सितंबर माह में अनुसूचित समाज की महारैली का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अनुसूचित समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धरना व महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं पूरे देश में कही भी दलितों पर होनेवाले अत्याचारों का विरोध करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव नंदुवीर भुइयां, प्रकाश पासवान, प्रवक्ता बलराम राम, आशा देवी, अजय राम, दिलीप पासवान व अशोक पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बलराम राम ने किया।