सेवानिवृत शिक्षक रास बिहारी सिंह का निधन
संसू इचाक (हजारीबाग) प्रखंड के जाने माने शिक्षक सह समाज सेवी रास बिहारी सिंह का निधन बी
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
संसू, इचाक (हजारीबाग) : प्रखंड के जाने माने शिक्षक सह समाज सेवी रास बिहारी सिंह का निधन बीमारी की कारण हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार परासी श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दीपू सिंह ने दिया। रास बिहारी सिंह की शिक्षा जगत के क्षेत्र में जिले में एक विशिष्ट पहचान थी। शिक्षक के पद पर इनकी पहली नियुक्ति प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पुनाईं में हुई थी। वे जिले के जिस भी विद्यालय में रहे उस क्षेत्र के लोग इनके व्यवहार के कायल रहते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें