लॉकडाउन बढ़ाने का किया आग्रह
जासं हजारीबाग झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मो. खलील अंसारी ने मुख्यमंत्री
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 05:25 PM (IST)
जासं, हजारीबाग: झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मो. खलील अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही तमाम मुस्लिम समुदाय से अपील किया कि इस वर्ष ईद में किसी भी तरह की चीजों की गैर जरूरी खरीदारी बिल्कुल ना करें। बल्कि उसी पैसे से कोशिश करें कि अपने गांव मोहल्लों में कोई भी इंसान भूखा ना रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें