आरबीआइ खाता से डीवीसी की बकाया वसूली अलोकतांत्रिक
जागरण संवाददाता हजारीबाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में
जागरण संवाददाता, हजारीबाग : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सह जिला पर्यवेक्षक राजीव रंजन प्रसाद विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोविड 19 के इस भीषण संक्रमण काल में पक्षपातपूर्ण एवं असहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से जनजाति बाहुल्य राज्य झारखंड की करोड़ों रुपये आरबीआइ के माध्यम से डीवीसी के बकाया राशि की वसूली की। जबकि केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की भाजपा की सरकार चल रही थी, उस वक्त बकाया राशि की वसूली नहीं की गई। इतनी बड़ी राशि से विकास परियोजना की गति धीमी हो रही है एवं उसे पूरा करने में झारखंड सरकार के समक्ष मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डीवीसी की ओर से जिस बकाया 5417.50 करोड़ की बात की जा रही है जबकि यह बकाया रघुवर दास के समय का है । मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, अशोक देव, शशि मोहन सिंह, डॉ जमाल अहमद, बिनोद सिंह, मीडिया प्रभारी निसार खान, मिथिलेश दुबे, अजय कुमार गुप्ता, सदरूल होदा, मनोज नारायण भगत, शैलेंद्र कुमार यादव, सुरजीत नागवाला, नसीम खान, तसलीम अंसारी, नरेश गुप्ता, डॉ प्रकाश कुमार, जावेद मल्लिक, ओम प्रकाश गोप, नरेश गुप्ता, प्रकाश यादव, नागेश्वर प्रसाद मेहता, उदय पाण्डेय, सैयद अशरफ अली रोहन ठाकुर के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।