यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला का आरोप, पति ने किया दुष्कर्म; पत्नी ने ली तस्वीरें
झारखंड के हजारीबाग में एक व्यक्ति ने पत्नी के सामने महिला से रेप किया।

बरही (हजारीबाग), जेएनएन। पत्नी के सामने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के हजारीबाग की है। पुुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरही थाना अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
महिला ने राजेश चौधरी (पिता सुरेश चौधरी) पर धमकी देकर दुष्कर्म करने व उसके एटीएम से पैसा निकासी करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उक्त अपराध में उसकी पत्नी अनिता देवी पर भी पति को सहयोग करने का आरोप लगाया।
पीड़िता ने कहा कि राजेश की पत्नी अनिता ने उससे कहा कि वह एक प्राइवेट बैंक का एजेंट है। खाता खोलने के नाम पर घर बुलाई और जब वह उसके घर के अंदर गई तो अनिता ने अंदर से सिटकिनी लगा दी। उसके बाद उसके पति ने जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी ने तस्वीरें खींच ली।
