Lok Sabha Polls 2019: एसडीओ ने की अपील, अपने मताधिकार का प्रयोग करें मतदाता
Lok Sabha Polls 2019. लोकतंत्र के महापर्व को काफी उत्साह के साथ मनाएं। मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दे।
By Edited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 02:48 PM (IST)
रामगढ़, जासं। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अधिकारी वर्ग के लोग लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रामगढ़ के एसडीओ अनंत कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा हैै कि लोकतंत्र के महापर्व को काफी उत्साह के साथ मनाएं। 21 वीं सदी में मतदाताओं को जागरूक रहना चाहिए। राइट टू वोट का अधिकार हैं, तो उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दें। निर्धारित तिथि छह मई को वोट होना है। इस दिन पहले वोट फिर काम के तहत अपने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ताकि अपने दिए हुए मतदान का महत्व का पता चल सके। वोट करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एक वोट का महत्व हर मतदाता को समझना चाहिए। यह बात औरों को भी समझाकर मतदान केंद्र पहुंचने की बात करनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें