पर्यावरण सुरक्षा को ले वृक्षों में बांधा रक्षा सूत्र
संवाद सूत्र केरेडारी ( हजारीबाग ) प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 अक्टूबर को प्रखंड में पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया।
संवाद सूत्र केरेडारी ( हजारीबाग ): प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 अक्टूबर को प्रखंड के पतरा कलां में पर्यावरण उत्सव मनाया गया। बुधवार की सुबह से हीं वन देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर हजारों वृक्षों में रक्षा सूत्र बंधा गया। वन पर्यावरण सुरक्षा समिति के सदस्यों ने इस मौके पर पौधरोपण भी किया व सुरक्षा का संकल्प लिया। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी को लेकर मेले का आयोजन नहीं किया जा सका और न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हीं हुए। समिति के सदस्यों ने बताया कि 17 वर्षों में पहली बार पर्यावरण मेला नहीं लगाया जा सका। मौके पर मुख्य रूप से खेमलाल महतो, विश्वनाथ महतो, तुलसी महतो, हरिलाल महतो, लीलाधन महतो, लखन महतो, निर्मल महतो, राम इकबाल सिंह, बैजनाथ महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।