निशि पांडेय ने किया पूजा पंडालों का दौरा
बड़कागांव : समाजसेवी सह विधानसभा प्रत्याशी निशि पाडेय ने गुरुवार को प्रखंड के खराठी, हरल
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:07 PM (IST)
बड़कागांव : समाजसेवी सह विधानसभा प्रत्याशी निशि पाडेय ने गुरुवार को प्रखंड के खराठी, हरली, बादम, चंदौल में आयोजित काली पूजा पंडालों का दौरा कर माता का आशीर्वाद लिया। प्रखंड की जनता को दीवाली तथा काली पूजा की बधाई दी। वहीं निशि पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा ही हमारा लक्ष्य है। हम सदैव लोगों के दु:ख सुख में शामिल रहेंगे। समाज के हर वर्गों का विकास ही हमारा लक्ष्य है। इनके साथ बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव अवधेश ¨सह, प्रवीण कुमार, नवीन प्रसाद, मनोज प्रसाद, आजाद राम, मनोज सोनी व समस्त समाजसेवी सदस्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें