विपक्षी दलों ने सरकार को जमकर कोसा
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में विपक्षी दलों कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले, झाविमो, भाकपा ने भूमि अधिग्रहण
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में विपक्षी दलों कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले, झाविमो, भाकपा ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध के बहाने प्रदेश की रघुवर सरकार को जमकर कर कोसा। प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विपक्षी दलों के आयोजित घरना में कांग्रेस के सुरेंद्र मिश्र, विश्वेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, अब्बास अंसारी गणपति प्रसाद स्वर्णकार, झामुमो के गुरू प्रसाद, शंभूलाल यादव, हिरामन महतो, महादेव मंडल, महेंद्र राम, सुरेश प्रसाद, भाकपा माले के घनश्याम पाठक, झाविमो के राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, राजेंद्र मंडल, उत्तम कुमार भाकपा के रामचंद प्रसाद आदि उपस्थित थे। उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों और रैयतों के लिए नुकसानदेह बताते हुए प्रदेश सरकार को खरीखोटी सुनाई। कहा कि भाजपा सरकार की फास्टिसवादी नीतियों से झारखंड की आमजन हैरान और पेरशान है। पुरखों से मिली जमीन पर कायदें से पीढ़ी दर पीढ़ी रैयतों का हक और अधिकार बना हुआ है। सरकार है कि उस जमीन को एक झटके में रैयतों से छीन कर बडे बडे उद्योग घराने को देने पर आमदा है। सरकार कहती है जनहित में हर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की कही यह बात आमजनों के साथ भद्दा मजाक बन गया है। सरकार को जनहित के बजाय आत्महित से सरोकार रह गया है।