बरदखुंटा में जमकर झूमे ग्रामीण और युवक
संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : प्रखंड के नावाटांड, भेलवारा और उच्चाधाना के चटकरी में बदरखुंटा
संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : प्रखंड के नावाटांड, भेलवारा और उच्चाधाना के चटकरी में बदरखुंटा का आयोजन किया गया। दिपावली के बाद मनाए जाने वाले बदरखुंटा का आयोजन करने की वर्षो पुरानी परंपरा गांवों में कायम है। इसके तहत नाम के माफिक एक मजबूत खुंटे में बैल बांधा जाता है। इसके इर्द गिर्द जमा ग्रामीणों के बजाए जा रहे ढोल और झाल मजीरा की आवाज सुनकर खुंटे में बंधे बैल भडक कर भागने की पूरी ताकत से कोशिश करता है। लेकिन मजबूत खुंटे में बंधे होने से बैल वहां से भाग नहीं सकता है।बजाए जा रहे ढोल और झाल मजीरा की आवाज सुनकर खूंटे में बंधे बैल के भड़कते देखकर ग्रामीणों एवं युवकों की उत्साह का ठिकाना नहीं होता है। वे भागने की कोशिश करते बैल को देकखर जमकर नाचते और झूमते हैं। बदरखुंटा आयोजन को लेकर गांवों में उत्साह और भक्ति चरम पर होती है। बैल को सजाकर उसकी पूजा भी की जाती है। इसमें गांव के ग्रामीण श्रद्धापूर्वक शरीक होते हैं। इसके पूर्व गोहाल पूजा की जाती है। इसमें हल बैल एवं पारंपरिक कृषि औजारों की भी पूजा की जाती है। आयोजन में नवाटांड के डेगलाल महतो, उपाध्यक्ष हिरो ¨सह, सचिव दिलीप करमाली, कोषाध्यक्ष सुरेश राम, राजू महतो, निलकंठ महतो, जितेंद्र महतो, मनोज महतो, कौलेश्वर महतो, अशोक महतो चटकरी किशोर महतो, महेंद्र महतो, हिरालाल महतो, राजेंद्र महतो, चुरामन महतो, संदीप महतो, जितेंद्र महतो, मुकेश महतो, मनोज महतो, अजय महतो, भेलवारा के दुष्यंत महतो, खूबलाल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक और महिलाएं उपस्थित थे।