समाज के लिए सोचना सबका दायित्व : बाबूलाल
इचाक : समाजसेवी तुलेश्वर हेम्ब्रम की छठे शहादत दिवस उनके पैतृक गांव फुफंदी में मनाई गई। कार्यक्रम मे
इचाक : समाजसेवी तुलेश्वर हेम्ब्रम की छठे शहादत दिवस उनके पैतृक गांव फुफंदी में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने स्व. हेम्ब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्व. तुलेश्वर ने समाज की सेवा में अपनी जान दे दी। समाज के प्रबुद्ध लोग यदि छोटी मोटी समस्याओं को निपटाने बंद कर दे तो कोर्ट कचहरी में भीड़ बढ़ जाएगी। समाज के लिए हम सबों को जीना चाहिए। समाज के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं। मरांडी ने कहा कि वैराग्य भाव से समाज सेवा करें तो सुंदर झारखंड बन सकता है। क्षेत्र की समस्या पर उन्होंने कहा कि अपनी समस्या का समाधान खुद ढूंढना होगा। जैसा फल का बीज बोएंगे वैसा ही फल खाने को मिलेगा। इसलिए सुंदर झारखंड बनाने के लिए आपको खुद ही फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्कूल की स्थिति आपसे छुपी नही है। झारखंड में गरीबी व्याप्त है। यहां के मजदूर अफगानिस्तान में फंसे है। भूख से यदि राज्य व देश के लोग मरे तो शर्म की बात है। समारोह को जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर मेहता, भाजपा नेता आरके मेहता, जेवीएम नेता प्रणव कुमार वर्मा, चंद्रनाथ भाई पटेल, पूर्व मुखिया अशोक यादव, प्रयाग मेहता, जयदेव चौधरी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, इंद्रदेव मेहता, विमल बिरूआ, केदार साव, कलीम खान, तापेश्वर ठाकुर, तुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोती राम, बीस सूत्री जिला सदस्य बालेश्वर राम, राजद नेता शत्रुघ्न राम, शहीद के छोटे भाई रमेश हेम्ब्रम, बबून हसद, पंसस रामधनी टुडू, प्रमिला वर्णवाल ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता धनेश्वर सोनी व संचालन प्रो ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जदयू के जिला प्रधान महासचिव अर्जुन मेहता ने किया। मौके पर शिक्षक इंद्रदेव प्रसाद, लालजी सोरेन, मोहन मांझी, छोटन ¨सह, दसो मांझी, सोनेलाल मांझी समेत कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।