हाइवा की चपेट में आया बाइक सावर, गंभीर हालत में मेडिका रेफर
संसू दारू प्रखंड के पेटो चौक के पास मंगलवार देर शाम एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट
संसू, दारू: प्रखंड के पेटो चौक के पास मंगलवार देर शाम एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक का नाम अनंत कुमार सिन्हा है। वह मिशन रोड का निवासी है। दरअसल, मंगलवार को वह दारू बक्शीडीह में अपने मामा रंजीत कुमार सिन्हा के घर से अपने घर हजारीबाग जा रहा था। इसी बीच बाइक संख्या जेएच 02 क्यू 3714 से पेटो चौक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। पहले दो साइकिल से टकराते हुए सामने से आ रही हाइवा संख्या जेएच 10 एपी 2795 से सामने से टकरा गया। इस टक्कर में वह बाइक समेत हाइवा में फंस गया। हाइवा करीब पचास मीटर तक बाइक समेत युवक को घिसटता रहा। इसके बाद गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। घायल युवक के माथे में गंभीर चोट लगी है।