जीटी रोड पर कार से टकराई लूना , एक की मौत
संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर जीटी रोड के सिघरावा मोड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 09:07 PM (IST)
संवाद सूत्र चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर जीटी रोड के सिघरावा मोड़ पर शनिवार को करीब तीन बजे दिन में स्वीफ्ट कार से लूना टकरा गई। इसमें लूना सवार झापा निवासी फागू साव की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फागू साव लूना से ही गांव-गांव घूमकर फेरी का काम करते थे। एक गांव से ही कुछ सामान बेच कर लौट रहे थे। इस दौरान सिघरावा मोड़ पर कार के चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव, बरही एसडीओ कुमार ताराचंद, डीएसपी मनीष कुमार पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि मृतक को हर संभव मदद व प्रशासन द्वारा सरकारी सुविधा दिलाने का प्रयास करूंगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें