Move to Jagran APP

सैनिकों के सम्मान में निकली शौर्य दिवस तिरंगायात्रा

बड़कागांव बड़कागांव में सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:42 PM (IST)
सैनिकों के सम्मान में निकली शौर्य दिवस तिरंगायात्रा
सैनिकों के सम्मान में निकली शौर्य दिवस तिरंगायात्रा

बड़कागांव : बड़कागांव में सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया गया एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसमें सभी दलों के नेता कार्यकर्ता के अलावा सभी समुदाय के लोग शामिल थे। तिरंगा जुलूस का शुभारंभ गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण से शुभारंभ किया गया। जुलूस में भारी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिदुस्तान जिदाबाद, वीर शहीद अमर रहे एवं पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान, आतंकवादी हाफिज सईद, मसूद अजहर मुर्दाबाद का जमकर नारे लगे। जुलूस बड़कागांव गुरु दयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय से लेकर आदर्श गुरु चट्टी थाना रोड बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, विधायक मोहल्ला, रेंज ऑफिस, मुस्लिम मुहल्ला आदि मुहल्लों में जुलूस निकाली गई। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह नहीं दे तभी पाकिस्तान का कल्याण है अनथा पकिस्तान को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता है। वहीं संयोजक हाजी तबस्सुम एवं सहसंयोजक संजय सिंह ने कहा कि भारत की शक्तियों के सामने पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है। हमारे देश की रक्षा के लिए हम भारतवासी अपनी जान की बाजी भी लगा दे सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वदलीय समिति के तमाम सदस्य गणों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सैनिक हुलास प्रसाद ,रामसेवक सोनी, संयोजक हाजी तबस्सुम, सह संयोजक संजय सिंह सोलंकी, प्रमुख राज मुन्नी देवी, तपेश्वर कुमार तापस, संदीप कुशवाहा, मो. शफीउल्लाह, मो. साबिर,चंदन सिंह, गुड्डू राम, झम्मन प्रसाद मेहता, राजीव रंजन,अरविद मिश्रा, कोलेश्वर गझू, मनोज गुप्ता, मो. इब्राहिम, राकेश मिश्रा, दशरथ कुमार, विशेश्वर नाथ चौबे ,प्रदीप प्रभाकर, बीरबल पांडे, रवि जायसवाल, चुरामन गोप, रवि राम, शेख अब्दुल्ला, मो. आसीन, मो. तकरीमुला खान, फिरोज आलम, कजरू साहू,प्रभु राम, संजय कुमार, मुस्ताक राय, इमाम अशरफ, जमाल, पंकज गुप्ता, डोमन मियां, अरुण मालाकार, राम लखन महतो, मो. जिलानी, बाकर इमाम, मो. सलीम, मो. जुनैद, अशरफ इमाम, मो. वाहिद हुसैन, मो. अताउल्लाह, तुलेश्वर राम, शमशेर आलम, निजाम अंसारी, सद्दाम अंसारी, मो. परवेज आलम, महबूब हसन आदि प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.