Move to Jagran APP

पृथ्वी दिवस पर निकली प्रभातफेरी

इचाक : नवचेतन वेलफेयर डेवेलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित गार्डेन पब्लिक स्कूल इचाक मोड़ मे रि

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 01:59 AM (IST)
पृथ्वी दिवस पर निकली प्रभातफेरी
पृथ्वी दिवस पर निकली प्रभातफेरी

इचाक : नवचेतन वेलफेयर डेवेलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित गार्डेन पब्लिक स्कूल इचाक मोड़ मे रविवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर स्कूल ने प्रभातफेरी निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

loksabha election banner

प्रभातफेरी इचाक मोड़ से होकर रूद गांव तक गई। बच्चों के हाथों में तख्ती थी जिसमें कई प्रकार के स्लोगन लिखे थे। विद्यालय में समारोह के दौरान पौधारोपण किया गया। मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में करीब एक दर्जन फलदार पौधे लगाए गए। प्राचार्या रजनी सिन्हा ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सचिव पवन सिन्हा ने बच्चों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार, अजय रविदास, पंकज मेहता आदि का अहम योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के आसपास सफाई अभियान भी चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.