विधायक निर्मला देवी को डेंगू, आइसीयू में भर्ती
बड़कागांव: बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी डेंगू से पीड़ित हो है। उनका इलाज भोपाल के ह
बड़कागांव: बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी डेंगू से पीड़ित हो है। उनका इलाज भोपाल के हजेला अस्पताल के आइसीयू में चल रहा है। विधायक निर्मला देवी फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार भोपाल में रह रही हैं। हालांकि, उन्हें विधानसभा और न्यायिक कार्यो के लिए झारखंड आने की छूट है। वह सोमवार को भोपाल के हजेला अस्पताल में भर्ती हुई हैं। विधायक की चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की, जहां उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया है। भोपाल प्रशासन की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। मालूम हो कि एनटीपीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और ¨हसा में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वह अपने पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के साथ भोपाल में रह रहीं हैं।