हजारीबाग में बच्चा चोरी की अफवाह से मची भगदड़, कुआं में गिरने से किशोर की मौत Hazaribag News
दारू थाना क्षेत्र के कोए गांव में देर रात बच्चा चोरी की अफवाह के दौरान मची भगदड़ में 16 वर्षीय शुभम सिंह पिता पंकज सिंह की मौत हो गई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 08:46 PM (IST)
दारू (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है। इसी कड़ी में क्षेत्र के कोयं गांव में शनिवार देर रात बच्चा चोरी की अफवाह के बाद मची भगदड़ में भागने के दौरान शुभम सिंह (16) नाम के एक एक किशोर की कुएं में गिरकर मौत हो गई।
बताया जाता है कि कोयं गांव में शनिवार रात करीब नौ बजे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैली और आसपास के सैकड़ों लोग चोर को तलाशने निकल पड़े। इस दौरान मची भगदड़ में जिनगा पंचायत भवन से थोड़ी दूरी पर पंकज सिंह का पुत्र शुभम भागने के दौरान अंधेरे में कुएं में जा गिरा। कुछ देर बाद लोगों की उसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों और उसके दोस्तों ने शुभम को कुएं से निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर शुभम के पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
इस बारे में दारू थाना के एएसआइ रंजन सिंह ने बताया कि लड़के के पिता का कहना है कि उसके बेटा खुद नहीं गिरा, बल्कि उसे किसी ने धक्का देकर कुएं में गिराया है। लड़के के पिता ने शक के आधार पर कुछ लड़कों का नाम भी पुलिस को बताया है। घटना के बाद से गांव में मातम है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'कुछ शरारती तत्व क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं। लोगों से अनुरोध है कि अफवाह से बचें और कोई संदिग्ध लगे तो तुरत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अफवाह रोकने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। बहुत जल्द क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ इस संबंध में बैठक की जाएगी।' -सहदेव साहू, एसडीपीओ, हजारीबाग।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें