शतरंज प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेगी 75 हजार की नगद राशि
हजारीबाग रांची के बाद राज्य में पहली बार हजारीबाग में आयोजित हो रहा राज्य स्तरीय शत
हजारीबाग : रांची के बाद राज्य में पहली बार हजारीबाग में आयोजित हो रहा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 75 हजार की नगद राशि मिलेगी। तीन वर्गों में आयोजित खिलाड़ियों को इसके अलावा राज्य स्तर पर रैंकिग और स्मृति चिन्ह के साथ साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। संत रोबर्ट बालक मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ 27 से होगा और समापन 29 को होगी। इस बाबत एक तैयारी बैठक आयोजन समिति की मटवारी स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार व संचालन सचिव नीरज कुमार ने किया। बैठक में आयोजन, खिलाड़ियों का आवास, भोजन सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि दिन के 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा। वहीं समापन 29 को तीन बजे किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। सभी वर्गों में खेल का आयोजन होना है। प्रथम तीन विजेता को 10 -10 हजार नगर इसके अलावा द्वितीय स्थान पर रहने वाले को सात, क्रमश छह, पांच, चार, तीन, दो व 15 सौ रुपए की राशि दी जाएंगी। बैठक में शिक्षक संघ के प्रेम प्रसाद राणा, संजय कुमार, पारा शिक्षक संघ के चंदन मेहता, ऋषि मेहता, अधिवक्ता बब्लू कुमार, संतोष यादव, प्रवीण कुमार सिंह, अरविद राणा, गीता नेशनल पब्लिक स्कूल के अजय कुमार मेहता, विजय कुमार सक्सेना, पीजी छात्र संघ अध्यक्ष धनजंय कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक साहा, सदस्य कुणाल कुमार, सह सचिव गौरव कुमार सहित तीन दर्जन सदस्य उपस्थित थे।