Move to Jagran APP

मुंबई में झारखंड कोर कमेटी के अध्यक्ष बने मनोज ¨सह

चौपारण : महानगरी मुंबई में झारखंड नामधारी सभी संस्थाओं ने सांगठनिक मजबूती व हक तथा अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 07:14 PM (IST)
मुंबई में झारखंड कोर कमेटी के अध्यक्ष बने मनोज ¨सह
मुंबई में झारखंड कोर कमेटी के अध्यक्ष बने मनोज ¨सह

चौपारण : महानगरी मुंबई में झारखंड नामधारी सभी संस्थाओं ने सांगठनिक मजबूती व हक तथा अधिकार की आवाज को बुलंद करने के ध्येय से कोर कमेटी का गठन किया है। इस एकीकरण में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के सदस्यों व संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कोर कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चौपारण प्रखंड के कुतलु निवासी युवा व्यवसायी मनोज ¨सह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कमेटी में सचिव के रुप में संजय शर्मा, मुंबई सचिव बसंत ललित दांगी, कोषाध्यक्ष सुरज सक्सेना, सक्रिय कार्यकर्ता सुमन रजक, सिकंदर मेहता, गणेश मेहता, गो¨वद प्रजापति, गोकुल गुप्ता, सनातन शाह, राजेश यादव, कृष्णा साहु, अंधेरी शाखा अध्यक्ष अशोक दांगी, राधेश्याम दांगी सहित सैकडों अन्य को चुना गया। मनोनयन के बाद निर्वाचित अध्यक्ष मनोज ¨सह ने कहा कि मेरा पहला उत्तरदायित्व मुंबई में निवास करने वाले झारखंडियों की सेवा करना है। मुंबई में निवास करने वाले पांच लाख लोगों तक जुड़ना लक्ष्य है। वर्तमान में संस्था से लगभग 16 हजार लोग जुड़े हैं। बताया कि हमारी संस्था आठ सूत्री उद्देश्य पर काम कर रही है। इसमें संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करना, मुंबई में अगले एक वर्ष में झारखंड भवन निर्माण करना, सभी सदस्यों को आर्थिक सहायता करना, झारखंडवासियों के लिए बैं¨कग सुविधा उपलब्ध करवाना, गरीब विद्यार्थियों को एवं गरीब कन्याओं को सहायता करना, शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को सही दिशा देना,राजनीति क्षेत्र में रूचि रखने वाले पदाधिकारी को उचित सलाह देकर आगे बढ़ाना, अनेकता में एकता का माहौल तैयार करना आदि शामिल है। वहीं संस्थापक गणेश गुप्ता ने कहा कि हमारा नारा है एक बनो, नेक बनो। बीते पंद्रह साल की मेहनत अब रंग ला रही है। बताते चलें कि हर वर्ष संस्था मुंबई में समारोह का आयोजन कर झारखंड के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक दिग्गज को आमंत्रित करते हैं। इस साल भी कई दिग्गजों ने इसमें भाग लिया। इधर मनोज ¨सह के अध्यक्ष बनने पर विधायक मनोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक, उपमुखिया प्रतिनिधि देवल यादव, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, मो रिजवान समेत कई ने शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.