पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस संकल्प सभा आज
बगोदर के पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद सिंह का गुरुवार को 16 वां शहादत दिवस मन
संसू, विष्णुगढ़ : बगोदर के पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद सिंह का गुरुवार को 16 वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में भाकपा माले के बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को विष्णुगढ़ के चौथा गांव का दौरा किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व विधायक स्व सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित संकल्प सभा में बढ़-चढ़ कर शामिल होने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों एवं महिलाओं की समस्याएं सुनी एवं उसे झारखंड के नवगठित यूपीए सरकार के व्यवस्थित होने पर दूर करने का भरोसा दिया। कहा कि पूर्व की तरह बगोदर विस के गांव कस्बों का दौरा कर वहां की जनसमस्याओं से रूबरू होकर उसे दूर करने के प्रति गंभीरता से कार्य किया जाएगा। मौके पर विष्णुगढ़ भाकपा माले सचिव जानकी शर्मा, शेख तैयब, महेश यादव, भुवनेश्वर रविदास, तिलेबर गोप, गीता देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, जग्रनाथ यादव, गोपाल यादव, मौजी रविदास, भोला ंसिंह, धीरेंद्र यादव दुलारचंद रविदास, डिलो सिंह, गाजो सिंह, सीताराम राणा सीताराम पासवान, सुरेश साव आदि खासतौर पर उपस्थित थे।