इंटक जिला महासचिव बने किशोर मेहता
संवाद सूत्र हजारीबाग राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक प्रदेश अध्यक्ष अबु हसन ने किशोर कुमार
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 10:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, हजारीबाग : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक प्रदेश अध्यक्ष अबु हसन ने किशोर कुमार मेहता को हजारीबाग जिला महासचिव नियुक्त किया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सालिक जफर सुभानी ने विश्वास जताया कि संगठन वार्ड से बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार करेंगे। इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में अर्जुन मेहता, जयनारायण मेहता, परवेज खान, मो. सदरुद्दीन, सज्जाद अहमद, डीएस आजाद, ओम प्रकाश गोप, मो. परवेज, भानु प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें