विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग के केरेडारी में भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

By Kendu VermaEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 28 Oct 2026 04:35 PM (IST)

हजारीबाग के केरेडारी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

केरेडारी में पंचायत सेवक तालेश्वर दास गिरफ्तार। जागरण

केरेडारी में पंचायत सेवक तालेश्वर दास गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. केरेडारी में पंचायत सेवक तालेश्वर दास गिरफ्तार।

  2. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 9,000 रुपये रिश्वत पकड़ी।

संवाद सूत्र, केरेडारी (हजारीबाग)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने हजारीबाग जिले के केरेडारी में पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पंचायत सेवक कराली और पाताल पंचायत में पदस्थापित बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया। हालांकि, रिश्वत मांगने के कारण और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।