झामुमो ने की बदलाव महारैली की तैयारी पर चर्चा
झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर मे
संसू, टाटीझरिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य टेकोचंद महतो एवं संचालन जिला परिषद सदस्य व प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए रवि सिंह ने कहा कि रांची में 19 अक्टूबर को आयोजित बदलाव महारैली राज्य की भ्रष्ट, जनविरोधी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। भाजपा शासन के क्रियाकलाप से जनता वाकिफ हो चुकी है। उसके लोक लुभावन वादों को जनता समझ चुकी है। झारखंड निर्माण के सपने को सच बनाने के लिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की जरूरत है। बैठक में पंचायत स्तर पर कमिटी एवं बूथ कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड सचिव सुरेश यादव, भोला भुईयां, मो क्यूम, मो रज्जाक, जगरनाथ सिंह, नन्की देवी, टहल महतो, मो सत्तार, नेपाली प्रजापति, रामकिशोर महतो, किसुन महतो, कामेश्वर महतो, बंशीलाल मांझी, झमन राम, मो हबीब, पूरण महतो, सूर्यदेव हेंब्रम, अजीत दास, दशरथ महतो, नकुल कुमार, उमेश ठाकुर, सुरेश गंझू आदि उपस्थित थे।