Move to Jagran APP

्रझामुमो व कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

विष्णुगढ़ : झामुमो व कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में विष्णुगढ़ सात माइल मोड़ में म

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:14 PM (IST)
्रझामुमो व कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
्रझामुमो व कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

विष्णुगढ़ : झामुमो व कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में विष्णुगढ़ सात माइल मोड़ में मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

loksabha election banner

मौके पर उपस्थित प्रखंड झामुमो अध्यक्ष गुरू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश की सरकार को जनहित से कोई सरोकार नहीं रह गया है। भूमि अधिग्रहण बिल झारखंड के किसानों और रैयतों को लिए नुकसानदेह साबित होगा। लंबे संघर्ष और आंदोलनों की उपज झारखंड राज्य का नुकसान नहीं होने देना है। झारखंड राज्य निर्माण यहां के मूलवासियों के हित में किया गया। भूमि अधिग्रहण बिल के जरिये झारखंडियों को अहित होता देखकर झामुमो चुप नहीं बैठगा। मौके पर शंभूलाल यादव, कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी, जयप्रकाश ¨सह पटेल, बुधन महतो, लालजी महतो, महादेव मंडल, चेतलाल महतो, विसुनधारी महतो, रामेश्वर यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, भीम प्रसाद धनेश्वर साव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.