Move to Jagran APP

Jharkhand News: हजारीबाग में ब्राउन शुगर की बढ़ रही डिमांड, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Hazaribagh Crime स्कूल और कालेजों के छात्रों को आन डिमांड शहर में ब्राउन शुगर की पुड़िया उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोर्रा थाना की पुलिस ने 39 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

By arvind ranaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Thu, 22 Sep 2022 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:20 PM (IST)
Jharkhand News: हजारीबाग में ब्राउन शुगर की बढ़ रही डिमांड, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Jharkhand News: हजारीबाग में ब्राउन शुगर की बढ़ रही डिमांड, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बेचते तीन गिरफ्तार : जागरण

हजारीबाग, जागरण टीम: बड़े और नामचीन स्कूलों के प्लस टू एवं दशम के छात्रों के अलावा कॉलेज के छात्रों को आन डिमांड शहर में ब्राउन शुगर की पुड़िया उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोर्रा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

शहर में आन डिमांड पुड़ियां की सप्लाई सुरेश कॉलोनी के गिरजा नगर स्थित एक अपार्टमेंट से की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर आरोपितों को 39 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल और एटीएम कार्ड भी मिला है।

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि इनके मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। सरगना की तलाश में कोर्रा थाना की पुलिस जुट गयी है। बताया कि एसडीपीओ की सूचना पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। सूचना था कि सुरेश कॉलोनी क्षेत्र से शहर के कई इलाकों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति होती है, पुलिस को आपूर्ति कर्ता की नंबर भी मिली थी।

इसी क्रम में पुलिस ने नंबर को सत्यापित करते हुए देर रात यह कार्रवाई की। इनकी हुई गिरफ्तारी शुभक कश्यप (पिता धनंजय कश्यप), जीवन पथ , पारा नाला, कुम्हारटोली अभिषेक सिन्हा (पिता ज्योति कुमार सिन्हा), चांद चौरा, जिला गया, वर्तमान पता गिरजा नगर सुरेश कॉलोनी लव प्रसाद (पिता दिनेश्वर प्रसाद साहु), अमगांवा, पोस्ट सिला, जिला चतरा पेइंग गेस्ट बनकर रह रहे थे ब्राउन शुगर के सप्लायर, सभी की उम्र 20 -25 वर्ष सुरेश कॉलोनी के गिरजा नगर से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपित एक प्रतिष्ठित परिवार के घर में पेइंग गेस्ट बनकर रह रहे थे।

गिरफ्तार आरोपित गया निवासी अभिषेक सिन्हा ने कमरा लिया था और उसके साथ कुम्हारटोली पार नाला के शुभम कश्यप और सिरसी दामोडीह निवासी लव प्रसाद दिन में पढ़ाई के नाम पर साथ रहते थे। पूछताछ में बताया कि अपने परिवार और औरों की नजर से बचने को लेकर किराए का फ्लैट लेकर धंधा चला रहे थे। सभी आरोपितों की उम्र करीब 20 -25 का है। ये किराए का घर उस क्षेत्र में लिए, जहां छात्रों की संख्या अधिक है और लॉज संचालित किए जाते है। इससे किसी को कानों कान खबर भी नही होती और बिक्री के लिए छात्र भी मिल जाते।

जानकारी के अनुसार पिछले दो साल ये लोग इस धंधे में थे। एक साल से गिरजा नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित दिन भर प्लास्टिक के सिलवर रैपर के माध्यम से पुड़िया बनाते थे। ये तीनों इस कमरे में पढ़ाई के नाम पर इकटठा होते थे। संध्या में ये लोग डिमांड के हिसाब से लोगों को पुड़िया उपलब्ध कराते थे।।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.